
Bharat Varta Desk : अयोध्या में एक तरफ भव्य राम मंदिर बन रहा है, तो दूसरी तरफ अयोध्या में विशेष उत्सव के मौके पर भव्य आयोजन भी होता है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस बार रामलला के जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों में जुट गया है. इतना ही नहीं इस बार राम जन्म उत्सव अयोध्या में भव्य होगा, जिसकी शुरुआत 22 मार्च को प्रारंभ होगी और 31 मार्च तक चलेगा. इस दरमियान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कई ऐतिहासिक कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार कर ली है.
वैसे तो हर वर्ष रामनवमी के उपलक्ष में अयोध्या में राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होता है, लेकिन इस बार अयोध्या में होने वाले राम जन्मोत्सव को और भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने युवाओं को जोड़ने की रूपरेखा तैयार की है.
इस बार राम जन्मोत्सव के मौके पर अयोध्या में कई ऐतिहासिक कार्यक्रम होंगे जिसमें ओलंपिक स्तर के खिलाड़ियों प्रतिभाग करेंगे, दूसरी तरफ प्रतिदिन अयोध्या में भगवान राम के जीवन पर आधारित अलग-अलग प्रसंगों पर कथाकार व्याख्यान देंगे. इसके साथ ही संगीत का भी आयोजन होगा. राम की नगरी के विभिन्न सार्वजनिक स्थल जैसे राम की पैड़ी, राम कथा पार्क और भजन संध्या स्थल पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बताते हैं कि राम मंदिर ट्रस्ट इस बार 9 दिन के राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम में कुछ नए प्रयोग करने जा रहा है. 9 दिन के कार्यक्रम में रामकोट की परिक्रमा के साथ-साथ कुछ ऐसे खेल जो ओलंपिक में खेले जाते हैं और कुछ ऐसे खेल जो ओलंपिक में नहीं खेले जाते है, ऐसे खेलों के आयोजन का विचार चल रहा है. इतना ही नहीं ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर आवेदन किया गया है कि वह राम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सहयोग प्रदान करें. अच्छे खिलाड़ियों को भेजें. इसमें ‘रन फॉर राम’ मैराथन दौड का भी आयोजन किया जाएगा.
इसके अलावा अन्य विधाओं में नए ऊर्जावान कवि संगीतज्ञ और नए उभरते संगीतकार प्रतिदिन संगीत की अलग-अलग विधा प्रस्तुत करें. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने दावा किया कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो भगवान रामलला का 9 दिन का जन्म उत्सव अयोध्या में अच्छे आकर्षण का केंद्र बनेगा.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More