Categories: बड़ी खबर

लालू के भतीजे नागेंद्र राय पर 2 करोड़ रंगदारी मांगने का आरोप

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के भतीजे पर कथित तौर पर एक बिल्डर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। लालू के भतीजे नागेंद्र पर आरोप है कि उसने बिल्डर से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। बताया जा रहा है कि 11 मार्च को हुई इस घटना में नागेंद्र ने बिल्डर के भाई की पिटाई भी की। आरोपों के मुताबिक, नागेंद्र जमीन की नपाई के वक्त पहुंचा था और इसी दौरान उसने बिल्डर के भाई के साथ मारपीट की।

लालू प्रसाद यादव के भतीजे नागेंद्र यादव के खिलाफ 2 करोड़ की रंगदारी मांगे जाने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। आरोप है कि लालू के भतीजे नागेंद्र ने 11 मार्च को एक शख्स को उस वक्त पीटा जब वह अपनी जमीन की नपाई करवा रहा था। बताया जा रहा है कि नागेंद्र ने इस दौरान उससे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की और डराने के लिए हवा में बंदूक से फायर भी किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नपाई के वक्त वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे लेकिन बाउंड्री वॉल बनने के बाद घटनास्थल से चले गए।

पटना में 11 मार्च को शुभ शौर्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर नितिन पुलिस की मौजूदगी में एक प्लॉट पर सरकारी अमीन से जमीन की नपाई करवा रहे थे। आरोप है कि पुलिस के जाने के करीब एक घंटे बाद नागेंद्र यादव अपने गुर्गों के साथ वहां पहुंच गया और बिल्डर से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग करने लगा। नागेंद्र ने इस दौरान धमकाते हुए हवाई फायरिंग की, और बिल्डर के भाई को पकड़ कर उसकी पिटाई भी कर दी। बिल्डर नितिन किसी तरह वहां से भागा, हालांकि इस दौरान पीड़ित ने कुछ वीडियो बना लिए।

बिल्डर नितिन का कहना है कि उनकी 12 कट्ठा जमीन है जिसकी सरकारी नापी के लिए दिया गया था, और मैं वहां पुलिस की मौजूदगी में नापी करा रहा था। उन्होंने कहा, ‘जब तक वहां पुलिस थी, तब तक कोई नहीं आया लेकिन पुलिस के जाने के एक घंटे बाद नागेंद्र राय असलहों से फायरिंग करते हुए कुछ लड़कों के साथ पहुंचा और कहा कि बिना पैसे दिए तुम यहां नापी कैसे करा सकते हो।’

पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा का कहना है कि दानापुर थाना में बिल्डर की शिकायत पर नागेंद्र राय के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज कर दिया है। नागेंद्र की ओर से भी बिल्डर के साथियों पर लड़ाई-झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए रंगदारी मांगने का काउंटर केस दर्ज कराया गया है। स्थानीय पुलिस इस मामले को देख रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago