अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण हर बार 20 जनवरी को ही , जानिए रोचक बातें…..

सेंट्रल डेस्क: जो वाइडन ने अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के रूप में कल शपथ लेकर कार्यभार संभाल लिया है .उनके साथ भारतीय मूल की कमला हैरिस भी उपराष्ट्रपति के रूप में पदासीन हो गई हैं .
78 वर्षीय बाइडन ने सौ वर्ष पुरानी बाइबल पर हाथ रखकर शपथ ली.बाइडन अमेरिका के सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति हैं.इनका शपथ ग्रहण 20 जनवरी को हुआ .

हर साल 20 जनवरी को ही शपथ ग्रहण

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हर बार 20 जनवरी को ही अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होता है. जबकि चुनाव ढाई महीने पहले ही हो जाता है.राष्ट्रपति के चुनाव के ढाई महीने बाद 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन इसलिए किया जाता है कि यह तिथि अमेरिका के संविधान में तय किया है.

पहले 4 और 5 मार्च को लेते थे शपथ

1937 के पहले तक अमेरिका के राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 5 मार्च को आयोजित किया जाता था. जॉर्ज वाशिंगटन ने 30 अप्रैल 1793 को शपथ लिया था. जेम्‍स मोनरो ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति बनने पर सुप्रीम कोर्ट के न्‍यायाधीशों की राय पर 5 मार्च 1821 को शपथ लिया था .

संविधान संशोधन के बाद 20 जनवरी तय

इसके बाद अमेरिकी संविधान में 20वां संशोधन किया गया और राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की तिथि 20 जनवरी तय की गई. इसके बाद 20 जनवरी 1937 को फ्रेंकलीन डी रूजवेल्‍ट पहले राष्‍ट्रपति थे, जिन्‍होंने 20 जनवरी को शपथ ली थी.

और कई रोचक तथ्य—-

  • शपथ ग्रहण के दौरान हाथ में बाइबल रखना कोई कानूनी रूप से जरूरी नहीं है. 14 सितंबर 1904 को थेडर रूजवेल्‍ट ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद की शपथ के समय हाथ में बाइबल नहीं रखा था वहीं दूसरी ओर लेडी बर्ड जॉनसन, पहली प्रथम महिला थीं, जिन्‍होंने अपने पति के शपथ ग्राहण के दौरान हाथ में बाइबल को उठाया था.

-विलियम हेनरी हैरीसन ने ग्रहण के बाद सबसे लंबा भाषण दिया था . 1 घंटा 45 मिनट का उनका भाषण एक रिकॉर्ड है. सबसे संक्षिप्त भाषण जॉर्ज वॉशिंगटन ने दिया था. कल वाइडन ने 21 मिनट का भाषण दिया.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago