अमित शाह ने कहा- बिहार में भाजपा की सरकार बनाइए, भाजपा दंगा करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करेगी

नवादा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. राज्य में जारी हिंसा के बीच अमित शाह ने रविवार को नवादा में जनसभा की. अमित शाह ने इस दौरान सासाराम की जनता से माफी मांगी क्योंकि उनकी वहां रैली नहीं हो पाई. शाह ने कहा मैं अगली बार जब बिहार आऊंगा तो सासाराम जरूर आऊंगा. शाह ने कहा, सासाराम में हिंसा के कारण वहां नहीं जा पाया.

अपनी रैली में अमित शाह ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं सासाराम से क्षमा मांगना चाहता हूं, लेकिन सासाराम की जनता से कहना चाहता हूं कि जल्द ही हम आएंगे और सासाराम में महान सम्राट अशोक की स्मृति में सम्मेलन करेंगे. मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि सासाराम में जल्द शांति की स्थापाना हो. क्योंकि सरकार को कहने का कोई मतलब नहीं है. मैंने इस बारे में राज्यपाल से बात की तो ललन सिंह बुरा मान गए. उनसे कहना चाहता हूं कि मैं इस देश का गृह मंत्री हूं, बिहार भी इसी देश का हिस्सा है. आप शांति व्यवस्था नहीं संभाल पाए तो इसलिए हमें चिंता करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि आज समग्र बिहार चिंता कर रहा है. बिहारशरीफ में आग लगी है, सासाराम में आग लगी है. 2024 में मोदी जी को पूर्ण बहुमत दीजिए और 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनाइए. इन दंगा करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम भाजपा करेगी.

अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव को जंगलराज का प्रणेता बताया. उन्होंने कहा, नीतीश बाबू सत्ता की भूख ने आपको लालू की गोदी में बैठने को मजबूर कर दिया, लेकिन हमारी कोई मजबूरी नहीं है, जन-जन के बीच जाएंगे और लोगों की समस्या सुलझाएंगे. उन्होंने कहा कि, मैंने ऐसी स्वार्थी सरकार नहीं देखी है. जो सत्ता के लालच में सिर्फ अपने बारे में सोचे.

शाह ने आगे कहा, मैं आज लालू जी को भी कहने आया हूं, आप नीतीश बाबू को जानते हो, पीएम तो वो बनने से रहे, वहां जगह खाली नहीं है. देश की जनता तीसरी बार भी पीएम मोदी को चुनेगी. न तेजस्वी सीएम बनेंगे, न नीतीश पीएम.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, बिहार की सरकार बुरी नीयत और बुरी नीति की सरकार है. भ्रष्टाचार का B, अराजकता का A और दमन का D… इन तीनों से मिलकर ये सरकार बनी है और इसे उखाड़कर फेंक देना है.

शाह ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘नीतीश बाबू आपने अपने जीवन में कई पार्टियां बदली हैं, कई लोगों को धोखा दिया हैं लेकिन जिस UPA में लालू के साथ आप गए हैं, उसने बिहार को क्या दिया?’

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 week ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 weeks ago