
पटना: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन बैठक पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में नई प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में डॉ शैलेश्वर प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष, सुग्रीव कुमार को संगठन मंत्री और लक्ष्मी कुमारी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। एबीवीपी की नई कार्यकारिणी में डॉ नंद कुमार तरियार को पटना विश्वविद्यालय का प्रमुख बनाया गया है। अभिनव कुमार को पटना विश्वविद्यालय का संयोजक बनाया गया है। अभिनव पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव – 2018 में एबीवीपी की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रह चुके हैं। तब छात्रसंघ चुनाव में जदयू के तत्कालीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के दखलअंदाजी की वजह से चुनाव बेहद ही सुर्खियों में रहा था।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More