बड़ी खबर

अब हर नागरिक की होगी हेल्थ आईडी, पीएम ने किया योजना का शुभारंभ

Bharat varta desk: सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन लॉन्च किया। इस योजना के तहत देश में हर नागरिक की अब हेल्थ आईडी तैयार होगी। इस योजना की लॉन्चिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह कदम क्रांतिकारी है। इस योजना के जरिए देश के गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को इलाज में काफी सहूलियत मिलती रही है।
लेकिन अब इसके डिजिटल फॉर्म में आने से इसका और भी विस्तार हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अब हर किसी को हेल्थ आईडी मिलेगी। इसकी मदद से मरीज और डॉक्टर अपने रिकॉर्ड्स चेक कर सकते हैं।‌ इसमें डॉक्टर्स, नर्स समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का रजिस्ट्रेशन होगा। पीएम मोदी बोले कि डिजिटल इंडिया अभियान ने देश के सामान्य नागरिक की ताकत बढ़ा दी है. हमारे देश के पास 130 करोड़ आधार नंबर, 118 करोड़ मोबाइल यूजर, 80 करोड़ इंटरनेट यूजर, 43 करोड़ जनधन बैंक खाते हैं, ऐसा दुनिया में कहीं नहीं है।

.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

5 hours ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

6 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

1 week ago