
नई दिल्ली। अब पुलिस के सिपाही को समन या नोटिस थमाने के लिए कोरोना के इस दौर में किसी का दरवाजा नहीं खटखटाना पड़ेगा। अब कोई भी समन या नोटिस व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस बात की इजाजत दी है। साथ ही ई-मेल के जरिए भी इसे संबंधित व्यक्ति को भेजा जाएगा। अगर व्हाट्सएप पर ब्लू टिक आता है, तो ये मान लिया जाएगा कि रिसीवर ने नोटिस को देख लिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले फिजिकली तौर पर ही नोटिस और समन भेजे जाते थे। ऐसे में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। एक मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस बोपन्ना और जस्टिस रेड्डी ने इस निर्देश को जारी किया। कोरोना संकट के बाद से ही सुप्रीम कोर्ट समेत अन्य अदालतों में ऑनलाइन सुनवाई हो रही है। शुरुआत में सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हो रही थी, बाद में हाई कोर्ट और सेशन कोर्ट को भी इसकी इजाजत दी गई। मार्च से लेकर अबतक सुप्रीम कोर्ट ने कई अहम मामलों की सुनवाई और उनका निपटारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही किया है। फिर चाहे कोरोना संकट पर कोई मामला हो या फिर प्रवासी मजदूरों को लेकर दायर याचिका हो।
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More