Categories: बड़ी खबर

अफसरों की पहुंच जनता तक हो, बंद कमरे में काम करने का कल्चर ठीक नहीं, बोले केंद्रीय मंत्री


Bharat Varta desk:: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहां है कि नौकरशाहों के लिए बंद कमरे स्थानों में काम करने की संस्कृति देश के लिए ठीक नहीं है। जरूरतमंदों और गरीबों की उन तक पहुंच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में प्रशासनिक दृष्टिकोण तेजी से बदल रहा है। तेजी से सामाजिक-आर्थिक प्रगति, शहरीकरण और नए तकनीकी हस्तक्षेपों के कारण नौकर साहू के लिए नई भूमिका है और जिम्मेदारियां उभर रही हैं। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी में आईएएस पेशेवर पाठ्यक्रम चरण दो (2019 बैच) के समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन परिवर्तनों को आत्मसात करने, इनके हिसाब से खुद को ढालने के लिए अफसरों को काम करना चाहिए।

बंद कमरे में लोगों से मिलने से कतराते हैं अक्सर
केंद्रीय मंत्री ने जो सवाल उठाए हैं वह आज की तारीख में बहुत ही प्रासंगिक हैं। इस देश में डीएम, एसपी से लेकर ऊपर तक के जितने भी अधिकारी हैं वे न केवल बंद कमरों में बैठते हैं बल्कि आम लोगों से मिलने में भी कतराते हैं। ज्यादातर अधिकारी ऐसी जगह बैठते हैं जहां कई कमरों और सुरक्षा घेरों से होकर जाना पड़ता है। गांव का आदमी उन तक पहुंचने के पहले ही इतना डर जाता है कि वह अपनी बात नहीं कह पाता है। अफसरों का मूल पदनाम लोकसेवक है यानी जनता के सेवक। लेकिन भारतीय लोकतंत्र में नौकरशाह जनता के सेवक की भूमिका नहीं निभा रहे हैं। वह सामंती व्यवस्था के प्रतीक बन गए हैं। कई अधिकारियों ने आम जनता के मिलने के लिए सप्ताह में एक या दो दिनों का समय कार्यालय के दीवाल पर लिखवा दिया है मगर उस दिन भी वह जानबूझकर कार्यालय में नहीं रहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने जो बातें कहीं हैं उस पर भारत सरकार को गंभीरता से विचार करनी चाहिए। इन अधिकारियों को खुली जगह में बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। जिस तरह प्रधानमंत्री ने देश में अफसरों और मंत्रियों की गाड़ी में लाल पीली बत्ती लगाने की व्यवस्था को खत्म किया है उसी तरह राजशाही चेंबर में अफसरों के बैठने की व्यवस्था खत्म होनी चाहिए। तभी वह जनता के प्रति जिम्मेदार बन सकेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago