Uncategorised

अपराधी बेलगाम: पटना में चिरैयाटांड़ पुल पर लूटपाट के दौरान गोली मार कर महिला की हत्या

पटना। बिहार में अपराध और अपराधी बेलगाम हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर हुए बैठक के 24 घंटे के अंदर ही अपराधियों ने सुशासन को चुनौती दी है। राजधानी पटना के चिरैयाटांड़ पुल पर अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक महिला को उसके पति के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी। यह कोतवाली, गांधी मैदान और जक्कनपुर थाना के सीमा पर चिरैयाटांड़ पुल पर हुई। घटना के घण्टों बाद तक सीमा विवाद में पुलिस उलझी रही।

मृतक महिला शाइका के पति इमरान आलम ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सीवान से पैतृक घर डेहरी ऑन सोन जा रहे थे। होटल नहीं मिलने के कारण दंपति ने ऑटो पकड़ा, इसके बाद दोनों स्टेशन की ओर निकले। इसी बीच चिरैयाटांड़ पुल पर अपराधीयों ने ऑटो रोक कर सभी यात्रियों से रुपए लूटने लगे। सीवान स्थित एक निजी बैंक में काम करने वाले इमरान ने सारे रुपए अपराधियों को दे दिए, इसी बीच लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने उनकी पत्नी की आंख में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

5 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 day ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 day ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

3 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 days ago