
नालंदा संवाददाता: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को अपने गृह जिला नालंदा के राजगीर पहुंचे। राजगीर में मुख्यमंत्री ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट नेचर और जू सफारी का जायजा लिया। उन्होंने नेचर सफारी में निर्मित ग्लास ब्रिज का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने ग्लास ब्रिज पर चढ़कर उसकी गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लास ब्रिज मार्च महीने तक पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। मार्च से पर्यटक और आमलोग इस ग्लास ब्रिज का आनंद ले सकते हैं। आने वाले समय में यह ब्रिज पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि पहले मैंने जू सफारी की रूपरेखा तैयार की। उसके बाद मुझे महसूस हुआ कि यहां के प्रकृति के बारे में जानने के लिए नेचर सफारी का निर्माण होना चाहिए और मैंने फिर इस नेचर सफारी का निर्माण शुरू कराया। उन्होंने कहा कि यह घने जंगलों में है इसलिए सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More