
टेली कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े झारखंड के 400 किसान
रांची संवाददाता: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख ने सचिव निदेशक सहित सभी अधिकारियों से कहा है कि वे ग्राउंड पर जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करें. मंत्री आज नेपाल हाउस स्थित सभागार में किसानों से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर रहे थे. पशुपालन विभाग और इफको के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 400 किसान जुड़े थे. मंत्री ने किसानों से सीधे बातचीत की, उनकी समस्याओं के बारे में पूछा. पशुपालकों ने भी कई अनुभवों को साझा किया. मंत्री ने किसानों से खेतों में लगी सब्जियों के बारे में जानकारी ली. खेती और पशुपालन की समस्याओं के बारे में विशेषज्ञों ने किसानों और मंत्री को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया. मंत्री ने कहा कि समय-समय पर किसानों को टेली कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़कर कृषि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. इस मौके पर विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीख, पशुपालन निदेशक नैंसी सहाय सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More