स्वास्थ्य

अच्छी खबर: कोरोना का दूसरा स्वदेशी टीका अगस्त से, 30 करोड़ डोज का ऑर्डर

Bharat Varta Desk : देशभर में कोरोना वैक्सीन संकट के बीच एक अच्छी खबर आ रही है. कोरोना का दूसरा स्वदेशी टीका अगस्त से लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा. हैदराबाद की कंपनी बॉयोलॉजिकल-ई द्वारा यह टीका तैयार की जा रही है जिसकी 30 करोड़ों खुराक खरीदने का फैसला केंद्र सरकार ने लिया है. इसके लिए 1500 करोड़ का एडवांस कंपनी को दिया जा चुका है. कंपनी अगस्त से दिसंबर तक 30 करोड़ टीके सरकार को उपलब्ध कराएगी यानी हर महीने 6 करोड़ टीके. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि बॉयोलॉजिकल-ई की कोविड-19 वैक्सीन इस समय क्लिनिकल ट्रायल से गुजर रही है. उम्मीद है कि जुलाई तक परीक्षण पूरा हो जाएगा.

सरकार नेइस टीके की 30 करोड़ खुराक खरीदने का फैसला कर लिया है. इसके लिए कंपनी को 1500 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया है. कंपनी अगस्त से दिसंबर के बीच टीके की 30 करोड़ खुराकों की आपूर्ति करेगी. इस प्रकार अगस्त से प्रतिमाह छह करोड़ अतिरिक्त टीके लोगों को उपलब्ध होंगे. तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल
पहले और दूसरे क्लीनिकल ट्रायल में बेहतर नतीजे मिले थे. वैक्सीन को बॉयोलॉजिकल-ई ने विकसित किया है, जो आरबीडी प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है. संभावना है कि जून-जुलाई के दौरान इसके परीक्षण पूरे हो जाएंगे और नियामक की मंजूरी भी मिल जाएगी तथा अगस्त से इसका टीकाकरण में इस्तेमाल शुरू हो जाएगा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago