
पटना भारत वार्ता संवाददाता: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज अचानक पटना पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। उसके बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। दोनों नेताओं के इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के आने की सूचना बिहार भाजपा के नेताओं को नहीं थी। मुख्यमंत्री के निवास पर जब वे पहुंचे तो वहां बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को भी बुलाया गया। तीनों के बीच लंबी बातें हुईं। बाद में विजय चौधरी स्टेट गेस्ट हाउस में भी गाय जहां दोनों मंत्रियों के बीच लवी बैठक चली। यह बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विद्यालय के लिए 10 एकड़ जमीन के मामले में मुख्यमंत्री और शिक्षा मत्री से बात की है। यह कहा जा रहा है कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने केंद्रीय विद्यालय के लिए 10 एकड़ जमीन के मानक में तब्दीली करने का अनुरोध शिक्षा मंत्री से किया है। उनका कहना है कि बिहार बड़ी आबादी वाला राज्य है जहां जनसंख्या का घनत्व अधिक है। यहां एक स्कूल के लिए इतनी जमीन उपलब्ध कराना कठिन है।
दूसरी ओर सियासी गलियारे में इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार भी होना है। भाजपा कोटे से मंत्रियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More