बड़ी खबर

अगले महीने अमित शाह बिहार में, पूर्णिया और किशनगंज में होगी सभा

Bharat Varta Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होने के बाद भारतीय जनता पार्टी बिहार में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए नेताओं को जिलों में भेज रही है। हर जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेता दौरा कर रहे हैं। कुछ जिलों में केंद्रीय मंत्री भी जाएंगे। इस क्रम में अगले महीने देश के गृह मंत्री अमित शाह भी यहां रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वे महागठबंधन के गढ़ सीमांचल से अपना दौरा शुरू करने जा रहे हैं। 23 सितंबर को वे पूर्णिया में हुंकार भरेंगे जबकि 24 सितंबर को किशनगंज में उनकी सभा संभावित है। सीमांचल महागठबंधन का प्रभाव वाला इलाका माना जाता रहा है। यह दौरा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रहा है। हालांकि पूर्णिया में अभी जनता दल यू के सांसद हैं मगर पूर्व में पप्पू सिंह यहां भाजपा के सांसद रह चुके हैं। उसी तरह कटिहार में भी अभी जनता दल यू के सांसद हैं मगर पहले भाजपा के निखिल चौधरी सांसद रह चुके हैं। अररिया और किशनगंज पर भी भाजपा का फोकस रहेगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

जन्म दिन पर सीएम नीतीश के बेटे निशांत बोले-पापा मुख्यमंत्री बनेंगे

Bharat.varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने रविवार को कहा कि… Read More

19 hours ago

पूर्व सीएम का बेटा जन्मदिन के दिन गिरफ्तार, 5 दिनों के रिमांड पर

Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… Read More

3 days ago

मुंबई की तरह मोतिहारी का भी नाम हो…, पीएम मोदी ने बिहार की रैली में खींचा विकास का खाका, नीतीश भी मंच पर मौजूद

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विकसित राज्य बनाकर पूर्वी भारत को… Read More

3 days ago

भूपेश बघेल के बेटे के आवास पर ईडी का छापा

Bharat varta Desk ED ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री… Read More

3 days ago

स्वच्छता का राष्ट्रीय सम्मान, हर पटनावासी का सम्मान : नीतू नवगीत

सब मिलकर आदतें सुधारें तो और बड़ी बनेगी पहचान : नीतू नवगीत Bharat Varta Desk… Read More

3 days ago

ED अधिकारी रहे कपिल राज ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वरिष्ठ अधिकारी रहे और झारखंड व दिल्ली में… Read More

3 days ago