धर्म/अघ्यात्म

अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया चंदा, जारी किया ये वीडियो

News N Live Desk: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। इस कड़ी में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने का अभियान शुरू हो चुका है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर के लिए सबसे पहले चंदा दिया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 5,00,100 रुपये का चेक निधि मंदिर ट्रस्ट को सौंपा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपये का चंदा दिया। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

अक्षय कुमार का वीडियो संदेश

वीडियो में अक्षय कुमार कहते है कि कल रात में अपनी बेटी को एक कहानी सुना रहा था। एक तरफ वानरों की सेना और दूसरी तरफ थी लंका और दोनों के  बीच महासमुद्र। अब वानर सेना बड़े-बड़े पत्थर उठाकर समुद्र में डाल रहे थे। रामसेतु का निर्माण कर सीता मैया को वापस जो लाना था। प्रभु श्रीराम समुद्र के किनारे बैठे ये सब कुछ देख रहे थे। तभी उनकी नजर पड़ी एक गिलहरी पर। गिलहरी जो थी वो पानी में जाती, फिर किनारे आती रेत में लोट जाती थी। फिर राम सेतु के पत्‍थरों की ओर फिर भागती, फिर से पानी में जाती, फिर रेत में, फिर पत्‍थरों पर… राम जी को आर्श्चय हुआ ये हो क्या रहा है। वो गिलहरी के पास गए, पूछा गिलहरी तुम कर क्या रही हो। गिलहरी ने कहा में अपने शरीर को गिला कर रही हूं उस पर रेत लपेट देती हूं और जो पत्थरों के बीच की जो दरारें है उसको भरती हूं। राम सेतु के निर्माण में मैं भी अपना छोटा सा योगदान दे रही हूं।

अक्षय कुमार ने लिखा है “बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है…अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

3 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

3 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

5 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

5 days ago