
पटना : युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी रहे ललन कुमार ने कहा कि कांग्रेस कभी भी जाति आधारित राजनीति नहीं की है और न ही करती है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक का प्रारंभ से ख्याल रखी है और भी सम्मानपूर्वक रखेगी। उन्होनें स्पष्ट कहा कि आजादी के बाद ही कांग्रेस ने कहा दरोगा प्रसाद राय को मुख्यमंत्री बनाकार पिछड़ों का सम्मान दिया है। बिहार में राम शरण प्रसाद सिंह को पार्टी के नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गयी थी। उन्होनें कहा कि जो लोग जातीय राजनीति करते हैं वही लोग आज कांग्रेस पर यह आरोप लगा रहे हैं।
ललन कुमार ने कहा कि रामजयपाल सिंह यादव को कांग्रेस ने बिहार को उप-मुख्य मंत्री बनाया था। बुद्ध देव सिंह यादव, राम लखन सिंह यादव, डा. राम राज सिंह, लाल सिंह त्यागी को पार्टी ने योग्य समान दिया था। उन्होनें कहा कि जिन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है। उन्हें ऐसे वरिष्ठजनों को अपना आदर्श मानकर राजनीति सीखनी चाहिए। उन्होनें कहा कि भोला प्रसाद शास्त्री जैसे नाम भी कांग्रेस पार्टी को सुषोभित कर चुके हैं।
ललन कुमार ने कहा कि कांग्रेस की सोंच कभी जातीय सियासत की नहीं रही है। कांग्रेस सामाजिक न्याय के आरंभ से पक्षधर रही है। यही कारण है कि कांग्रेस गरीबी हटाने की बात करती है। उन्होनें कहा कि आज जो आरक्षण की बात कर रहें है वह भी कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी परंपरा के मुताबिक स्वर्ण से एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक का सम्मान करेगी। संगठन के विस्तार में भी जिसकी जितनी आबादी है उसी हिसाब से संगठन में महत्वपूर्ण भागीदारी दी जायेगी।
ललन कुमार ने किसी भी नेता का नाम नहीं लेते हुआ कहा कि कुछ नेता दशकों से जाति की राजनीति कर बिहार को तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस का नेतृत्व हर मुद्दे पर गंभीर है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगा। उन्होनें कहा कि हम मानते हैं कि हमसे कुछ गलतियां हुई है लेकिन उसका सुधार हमने किया और जनता के अधिकारों के लिये हमने संघर्ष किया।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More