भागलपुर : बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने भागलपुर में पार्टी की लोकसभ्यता के प्रश्न पर कहा कि किसी भी पार्टी को गतिशील पार्टी बनाने के लिए यह अति आवश्यक है कि पार्टी के पदधारी नेता व्यक्तिवादी और राजनीतिक नजरिए से ऊपर उठकर पार्टी को महत्व देते हुए आम कार्यकर्ताओ के साथ अपनत्व और परिवारिक संबंध कायम करे, तभी पार्टी के आम कार्यकर्त्ता साथियो का समर्थन पदधारियों को मिल सकता है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए कहा की पार्टी द्वारा निष्ठवान कार्यकर्ताओ की उपेक्षा और अवसरवदियो को संगठन में महत्व दिय जाने के कारण ही निष्ठावान कार्यकर्ताओ में निराशा की भावना पनपती है और वे पार्टी का काम करना छोड़ देते हैं।
पार्टी में गुटबाजी पार्टी को कमजोर कर रही है
युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि पार्टी की गुटबाजी पार्टी को कमजोर कर रही है। जब निष्ठावान लोगों को पद मिलता है तो दूसरे कार्यकर्ताओ में आशा बनती है कि इसके बाद हमारे जैसे निष्ठावान साथियो को भी मौका मिल सकता है। ऐसे नियुक्तियों से कार्यकर्ताओ में निराशा और हताश की भावना नहीं पनपती है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन कि मजबूती के लिए व पार्टी विशेष कि बेहतर भविष्य की संभावना और पार्टी संगठन में काम करने वाले साथियो का सम्मान करना जरुरी है।
इन दोनों में से एक का भी अभाव होता है तो कोई भी संगठन लगातार कमजोर होते चली जाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी को सक्रिय करने के लिए संगठन का सशक्तिकरण आवश्यकता है।
ललन कुमार ने कहा कि प्रखंड जिला और प्रदेश का अध्यक्ष या पार्टी संगठन का कोई भी पदधारी पार्टी का प्रतीक और दूत है। जिसके माध्यम से नेतृत्व, नीति और कार्यक्रम आम कार्यकर्ताओ के माध्यम से जनता तक पहुंचती है। इन्ही कार्यकर्मों के माध्यम से जनता का जुड़ाव पार्टी विशेष के साथ बनता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के छोटे या बड़े पद पर कार्य करने वाले नेता का दो ही काम होता है। जनता को अपनी ओर आकृष्ट करना ओर आकृष्ट हुई जनता को प्रभावित कर उनको पार्टी का साथी बनाना।
Bharat varta Desk सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच… Read More
Bharat varta Desk झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस… Read More
Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर… Read More
Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय सगठन ने आज रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रांची… Read More
गंदगी के खिलाफ जारी है जंग, स्वच्छता के हैं चार रंग पटना, भारत वार्ता संवाददाता… Read More
Bharat varta Desk ह अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में एनटीपीसी के… Read More