स्वास्थ्य

नई पीढ़ी को योग से जोड़ें: डॉ. विपिन पतंजलि

नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : योग मोटीवेटर डॉ विपिन पतंजलि ने कहा है कि भारत की नई पीढ़ी को योग से जोड़ने की ज्यादा जरूरत है। नौजवान और बच्चे योग सीखेंगे तो एक मजबूत समाज और देश का निर्माण होगा। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वे लगातार स्कूल और कॉलेज के बच्चों को योग सीखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कोरोना के दौरान वह बच्चों से ऑनलाइन जुड़ रहे हैं। विपिन पतंजलि ने कहा कि ज्यादातर लोग केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन योग करके भूल जाते हैं मगर जरूरत है जो को अपने जीवन में उतारने की। उन्होंने यह भी कहा कि योग के जरिए चीन के जैविक हमले को शिकस्त दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की मूल विद्या है मगर आज चीन बहुत ही जोर शोर से इस पर काम कर रहा है। योग शिक्षक तैयार करने में लगा हुआ है। जरूरत है कि हम देश के नौजवानों को और किशोरों को जीवन को योगमय बनाएं। योग के जरिए कोरोना महामारी को भी रोका जा सकता है, उससे बचा जा सकता है।

योग के जरिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: अश्वनी चौबे

डॉ विपिन पतंजलि के संयोजकत्व में विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली के द्वारा आयोजित योग एवं जीवन प्रबंधन विषय पर विशेष परिचर्चा का वर्चुअल माध्यम से आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि योग के जरिए प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोरोनावायरस से जंग जीती जा सकती है। योग से एक तनाव मुक्त समाज और देश का निर्माण होगा। इससे एक श्रेष्ठ व्यक्तित्व बनता है। हर आदमी योग को अपने जीवन में उतारे। इंदिरा गांधी तकनीकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के चांसलर प्रिय रंजन त्रिवेदी,इंदिरा गांधी तकनीकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मार्कंडेय राय, शांतिनिकेतन के प्रो सुभाष राय, दीपक ठाकुर, कवयित्री मंजूषा रंजन, उदयपुर से डॉ सकुंतला सरुपरिया और डॉक्टर सत्येंद्र सत्यार्थी ने भी विचार रखे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago