धर्म/अघ्यात्म

वट सावित्री पूजा में सुहागिनों ने सुनी सावित्री और सत्यवान की कथा, रघुनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

वटवृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने मांगी पतियों के लिए लंबी उम्र

रघुनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने बरगद बाबा से मांगा अखंड सुहाग का वरदान

जहानाबाद : शकूराबाद अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने वट-सावित्री पूजा में बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। रघुनाथगंज सूर्य मंदिर के पास स्थित पुराने बरगद के पेड़ के पास हजारों सुहागिनें इकट्ठा हुई। सुहागिनों ने बट वृक्ष में कच्चा सूत लपेटकर अपने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की और वृक्ष की पूजा की। रघुनाथ मंदिर की ओर से सुहागिनों को कथा सुनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कथावाचकों कृष्णा पांडे, नागेंद्र ओझा ,फोटोस पांडे, विष्णु देव पांडे ने विस्तार से सभी को पतिव्रता नारी सावित्री और सत्यवान की ऐतिहासिक कथा सुनाते हुए कहा कि महिलाओं की साधना में बड़ी ताकत होती है। जिस तरह सावित्री ने सेवा भाव समर्पण, चतुराई और दृढ़ संकल्प के आधार पर यमदेव से न सिर्फ अपने सास-ससुर की नेत्र ज्योति और साम्राज्य वापस प्राप्त किया बल्कि अपने पति के प्राणों की रक्षा भी की उसी तरह महिलाएं यदि पूरी समझदारी और समर्पण से काम करें तो अपने घर को स्वास्थ्य एवं धन-धान्य से परिपूर्ण करते हुए अपने पति सहित परिवार के सभी लोगों के जीवन को लंबा बना सकती हैं।
वट सावित्री पूजा के उपलक्ष्य में रघुनाथ सूर्य मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि रघुनाथगंज का वट वृक्ष इलाके का सबसे पुराना वृक्ष है। वट सावित्री पूजा के लिए पूरे इलाके की महिलाएं इसी वटवृक्ष की छाया में जमा होती हैं और वट वृक्ष की पूजा करते हुए सत्यवान तथा सावित्री की कथा सुनती हैं। वट सावित्री पूजा को लेकर नवविवाहित महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुषमा देवी, कुसुम देवी, ज्योति देवी, चंपा देवी, तनुजा देवी, गौरी शर्मा सहित अनेक नवविवाहित महिलाओं ने वट सावित्री पूजा में भाग लिया और अपने पति की लंबी आयु की कामना की। व्रत धारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में राजेश्वर प्रसाद, मंटू कुमार, उदय प्रसाद, गिरानी प्रसाद, बिट्टू कुमार, धीरज कुमार, सिद्धनाथ प्रसाद, महेश प्रसाद, सोनू कुमार, गौतम कुमार, दीपक कुमार, मुकेश, राकेश आदि की मुख्य भूमिका रही।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

3 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

4 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

6 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago