
उपराष्ट्रपति के निजी अकाउंट के ब्लू टिक को किया बहाल
Bharat Varta Desk : ट्विटर ने अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के ट्विटर अकाउंट को भी अनवेरिफाइड कर दिया है जिसके बाद संघ प्रमुख के हैंडल का ‘ब्लू टिक’ हट गया है। इतना ही नहीं ट्विटर ने संघ के कई और नेताओं के ट्विटर अकाउंट पर भी एक्शन लेते हुए इन्हें अनवेरिफाइड कर दिया है और सभी में से ब्लू टिक हटा लिया है। इससे पहले आज सुबह ही उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के ट्विटर हैंडल को अनवेरिफाइड करने पर जब सवाल उठे तो ट्विटर ने वापस से ब्लू टिक लौटा दिया।
संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा संघ के जिन नेताओ के अकाउंट अनवेरिफाइड किए गए हैं उनमें कृष्ण गोपाल, सुरेश सोनी, सुरेश जोशी और अरुण कुमार के अकाउंट शामिल हैं इन सभी के अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिया गया है। अब केवल आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले का ट्विटर अकाउंट वैरीफाइड है। हालांकि उन्होंने भी कई साल से ट्वीट नहीं किया।
ट्विटर की सफाई
ट्विटर का कहना है कि हमारी सत्यापन नीति के अनुसार अगर अकाउंट इनएक्टिवेट हो जाता है तो ट्विटर ब्लू टिक और वेरिफाइड स्टेटस हटा सकता है। लेकिन ट्विटर की इस सफाई पर सोशल मीडिया में ही सवाल उठ रहे हैं और लोग उन अकाउंट्स को शेयर कर रहे हैं जिन्होंने लंबे समय से कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन अकाउंट वैरिफाइड हैं। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि ट्विटर जानबूझकर सरकार को चुनौती दे रहा है।
उपराष्ट्रपति के निजी अकाउंट के ब्लू टिक को किया बहाल
इससे पहले आज ट्विटर ने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी अकाउंट से सत्यापन वाला ब्लू टिक हटाया और बाद में इसे बहाल कर दिया।उपराष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि ट्विटर पर नायडू का निजी अकाउंट लंबे समय से निष्क्रिय था और ट्विटर अल्गोरिद्म ने ब्लू टिक हटा दिया। उपराष्ट्रपति के इस निजी अकाउंट से पिछले साल 23 जुलाई को आखिरी बार पोस्ट की गयी थी।
ट्विटर के मौजूदा कदम एक बार फिर सरकार और इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट के बीच विवाद बढ़ने के पूरे आसार हैं। पहले भी ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच टकराव वाली स्थिति बन रही थी और अब इस कदम के बाद से मामला तूल पकड़ सकता है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More