पॉलिटिक्स

नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन पर मंत्री अशोक चौधरी ने लगाये 70 पेड़

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने सोमवार को पटना में पोलो रोड इलाके में 70 पेड़ लगाये साथ ही लोगों से अपील की कि वो भी अपने प्रियजनों के जन्मदिवस पर पेड़ लगाएं। इस अवसर पर उनके साथ बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने भी वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नई पीढ़ी के लिए इस प्रदेश में जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की है तथा हम सभी लोग अगर जलवायु परिवर्तन के कुप्रभावों से बचना चाहते हैं और चाहते हैं कि हरियाली बनी रहे तो हम सभी के लिए मुख्यमंत्री का अभियान एक सबक है। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह सालों में हमारे नेता के कार्यकाल में बिहार में हरित क्षेत्र का सुनियोजित लक्ष्य बनाकर वृहद विस्तार हुआ है।

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार आज हम महात्मा गांधी और महामना मदन मोहन मालवीय जी को उनके द्वारा किये गए लोकहित के पुनीत कार्यों के लिए याद करते हैं, हमारी आने वाली पीढियां हमारे नेता नीतीश कुमार जी को उनके विकासशील विज़न और उसके क्रियान्वयन हेतु याद करेगा। मुख्यमंत्री ने जल जीवन हरियाली योजना की कल्पना कर हरित बिहार बनाने का निश्चय किया है और उनके इसी निश्चय में अपनी सहभागिता देते हुए उनके जन्मदिन पर आज हमने 70 वृक्ष लगाये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नेता के जन्मदिवस पर हरित बिहार के उनके निश्चय को देखते हुए इस से बेहतर उपहार नहीं होगा।

इस कार्यक्रम में युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा, जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद, पटना विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु भरद्वाज, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दीपक निषाद, जदयू नेता संजय सिन्हा, उदय शर्मा, युवा जदयू नेता सौरभ सिंह यादव, धर्मेन्द्र कुमार झा सहित कई लोग शामिल हुए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

3 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago