Categories: Uncategorised

स्वच्छता जन-जन का अभियान, इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक : नीतू नवगीत

पटना : ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान दल द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रति पटनावासियों को जागृत करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छता अभियान किसी एक व्यक्ति विशेष का अभियान नहीं है बल्कि जन-जन का अभियान है और इसीलिए इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। शहर के सभी निवासियों से स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील करते हुए नीतू नवगीत ने कहा कि पटना शहर की रैंकिंग को बेहतर बनाने और शहर की स्वच्छता में भागीदारी हेतु इस अभियान में हिस्सा लेना आवश्यक है। संस्थान के अनेक छात्र और छात्राओं ने पटना नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए कर कोड को स्कैन करके स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित डॉ. नीतू कुमारी नवगीत, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. चंद्र सिंह और राजेश केशरी के द्वारा किया गया । संस्थान की ओर से पटना नगर निगम की पहल का स्वागत करते हुए डॉ चंद्र सिंह ने कहा कि पटना शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सबको हाथ बंटाना चाहिए। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. प्रीति सिंह (सहायक प्रोफेसर),डॉ. चंद्र सिंह (प्रोफेसर),डॉ. रितु नारायण (सहायक प्रोफेसर),अनुमेहा सिंह (प्लेसमेंट अधिकारी) , अनुराग राठौर (मार्केटिंग अधिकारी) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीतू नवगीत के साथ लोकगायक राजेश केशरी, चंदन उगना, विश्वनाथ पाण्डे ढोलक पर, दिव्या श्री ने स्वच्छता गीतों की प्रस्तुति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नीतू नवगीत ने घर घर अलख जगायेंगे स्वच्छ पटना बनेगा, सबसे बड़ा है गहना साफ़ रहना जैसे गीत गाकर सबको स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहद उत्साहित होकर QR कोड स्कैन किया और स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago