
Bharat Varta Desk : झारखंड में ‘कातिल’ कोरोना अभी भी कहर बरपा रहा है। कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए राज्य में लॉकडाउन के तर्ज पर ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का दूसरा फेज चल रहा है। कोरोना महामारी से कैसे लोगों को बचाया जा सके इसके लिए जिससे जैसे संभव है वह लोगों को जागरूक कर रहा है। सरकार नियमों के पालन के लिए कह रही है तो कहीं पुलिस सख्ती बरत रही है। वहीं सिमडेगा में पुलिस का एक दूसरा चेहरा भी देखने को मिला जहां सख्ती तो बरत रही है ही साथ में अलग अंदाज से जागरूक भी कर रही है।
सुरीली आवाजों से गा कर लोगों को कर दिया भावुक
सिमडेगा में पुलिस गाना गाकर लोगों को जागरूक कर रही है। चल अकेला… चल अकेला। पुलिस का इस अंदाज में सुरीली गाना गा कर जागरूक करना लोगों को एक पल के लिए भावुक भी कर रहा है। पुलिस कप्तान शम्स तबरेज के नेतृत्व में सार्जेंट मेजर रवि कुमार ने गाने तैयार किए हैं। रवि कुमार के नेतृत्व में शहर के चौक चौराहों पर गाना गा कर लोगों को कोरोना वायरस से सावधान रहने की अपील की जा रही है। कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा उपाय के बारे में बताया जा रहा है। पुलिस के इस नायाब तरीके की शहर में खूब चर्चा हो रही है। जब सार्जेंट मेजर और दूसरे पुलिसकर्मी कहीं खड़े होकर गीत गाते हैं तो आसपास के लोग अपने छतों और खिड़कियों से उन्हें सुनते हैं। सर्जेंट मेजर के इस नायाब पहल से प्रसन्न होकर पुलिस कप्तान ने उन्हें नगद राशि देकर सम्मानित किया है।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More