
News N Live Desk: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रथम अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख रहे माधव गोविंद वैद्य का शनिवार को निधन हो गया। उन्हें बाबूरावजी वैद्य के नाम से जाना जाता था। वे 97 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे हाल ही में कोविड-19 संक्रमण से रिकवर हुए थे। वे तरुण भारत के संपादक भी रहे थे।
बाबूरावजी वैद्य के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है – ‘श्री एमजी वैद्य एक जाने-माने लेखक और पत्रकार थे। उन्होंने दशकों तक आरएसएस के लिए योगदान दिया। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए काम किया। उनके निधन से दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।’
बाबूराव वैद्य जी के दुःखद निधन पर सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह सुरेश भय्या जोशी ने शोक संदेश जारी कर लिखा है कि श्री बाबूरावजी वैद्य का जीवन व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक तथा आजीविका इन चतुर्विध आयामों में संघ संस्कारों की अभिव्यक्ति करने वाला संघानुलक्षी, संपन्न व सुंदर गृहस्थ जीवन था। उनके शरीर छोड़ने से हम सब संघ के कार्यकर्ताओं ने अपना एक वरिष्ठ छायाछत्र खो दिया है।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More