Uncategorised

स्वच्छता के लिए हर वर्ष करें 100 घंटे का श्रमदान

पटना : स्वच्छता सर्वेक्षण में पटना के लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के कैंपस में अभियान चलाया गया जिसमें संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ रोहित सिंह, पटना नगर निगम के अधिकारी राकेश कुमार सिंह, संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गणेश पांडे, प्रोडक्ट मैनेजर पूजा आकांक्षा, फैकल्टी भावना रमन, प्रोफेसर मदन मोहन सिंह, प्रोफेसर ऋषिक, प्रोफेसर साकिब और प्रोफेसर शिवांगी सिंह ने स्वच्छता जागरूकता अभियान की जरूरत और स्वच्छता के लिए जन प्रयासों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में राकेश कुमार सिंह स्पेशल गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए नीतू नवगीत ने कहा कि शहर की रैंकिंग में सुधार के लिए जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पटना नगर निगम द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी उपस्थित युवाओं से अपील की कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अवश्य भाग लें। संस्थान के ग्रुप डायरेक्टर डॉ रोहित सिंह ने युवाओं से स्वच्छता अभियान हेतु प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हर देशवासी को साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करना है। तभी देश सुंदर और स्वच्छ बनेगा। कार्यक्रम में नीतू नवगीत, लोक गायक राजेश केसरी और चंदन उगना ने गीतों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

5 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago