Categories: बड़ी खबर

PM Modi समेत कई बड़े नेताओं ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, बोले- बापू का प्रभाव वैश्विक

Bharat varta desk:

आज गांधी जयंती (2 अक्टूबर) है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना समेत तमाम नेताओं ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी है. 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, गांधी जयंती के विशेष अवसर पर मैं महात्मा गांधी को नमन करता हूं. महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री है हेमंत सोरेन ने भी महात्मा गांधी को याद किया है. उन्होंने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी है.

वहीं, आज गांधी जयंती पर विपक्ष बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है. एक ओर I.N.D.I.A. गठबंधन आज मुंबई में ‘मैं भी गांधी’ नाम से शांति मार्च निकालेगा जिसमें कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं तो दूसरी तरफ TMC दो दिनों तक दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है. आज TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में पहले राजघाट और कल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही  है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago