Bharat varta desk
विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने रांची एयरपोर्ट से 6 वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। पीएम मोदी ने ऑनलाइन 7 बड़ी रेल योजना की शुरुआत भी की। वहीं जमशेदपुर में 2 करोड़ पक्के मकान भी दिए गए।
इस दौरान पीएम ने रांची से ऑनलाइन ही कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम ने झारखंड के लोगों को कर्मा पर्व की बधाई दी। पीएम ने कहा कि आज देश की प्राथमिकता गरीब, आदिवासी, पिछड़े समाज का विकास करना है। झारखंड के विकास के लिए केंद्र ने बजट बढ़ाया है। आज कई नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हुई। झारखंड में रेल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।
पीएम मोदी ने पहले जमशेदपुर नहीं जाने को लेकर झारखंड के लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं रांची तो पहुंच गया लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। मैं जनसभा में भी लोगों से माफी मांगने वाला हूं।प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पहले वो हेलिकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एय़रपोर्ट जाने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के कारण उड़ान भरने में परेशानी आ रही है।
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : विश्व पुस्तक मेला के हॉल नंबर 5 में प्रभात… Read More
Bharat varta Desk वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है।… Read More