राज्य विशेष

पटना पुलिस के इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती को मद्य निषेद पदक

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : शराबबंदी के लिए सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से शनिवार को नशा मुक्ति दिवस पर पटना के ज्ञान भवन में “मद्य निषेद पदक” से सम्मानित किया गया। सभी को विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। “मद्य निषेद पदक” से पुरस्कृत होने वाले थानाध्यक्ष में पटना के तेजतर्रार इंस्पेक्टर मनोरंजन भारती भी शामिल हैं। मनोरंजन भारती पत्रकार नगर थाना के थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित हैं। उन्हें शराबबंदी को लागू कराने में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। बता दें कि पत्रकार नगर थाना द्वारा पटना बायपास पर ट्रक से भरे शराब को पकड़ने एवं अन्य कई बड़े कार्रवाईयों के लिए पदक हेतु चयन किया गया है।

राज्य में शराबबंदी लागू होने के बाद उत्पाद एवं पुलिस महकमे के अधिकारियों व कर्मियों के ‘परफॉर्मेस’ की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी में उत्पाद व पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया। कमेटी के अनुशंसा पर पुलिस पदाधिकारीयों को नशा मुक्ति दिवस – 26 नवंबर के अवसर पर पदक प्रदान किया गया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

4 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

2 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago