Categories: Uncategorised

बिहार दिवस : नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग में सभी पटनावासी : मेयर सीता साहू

पटना : गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। पटना नगर निगम आयुक्त अनिमेष पाराशर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में रविवार शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पटना नगर की मेयर सीता साहू, अपर नगर आयुक्त राजन सिन्हा, प्रवीण कुमार सिंह, उप नगर आयुक्त रामाशीष तिवारी, डॉक्टर दया निधि और आरिफ ने किया। कार्यक्रम का बेहतरीन तरीके से संचालन श्वेता भास्कर एवं प्रिया ने किया। कार्यक्रम में पटना की मेयर सीता साहू ने कहा कि स्वच्छता के लिए पटना नगर निगम संकल्पित है। सभी लोग आगे आएं, सभी लोग हाथ बटाएं और पटना शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं। बिहार दिवस के अवसर पर उन्होंने स्वच्छ पटना स्वच्छ बिहार का आवाहन किया। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने का निवेदन भी सभी से किया। पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत के नेतृत्व में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य और बिहार के पारंपरिक गीतों के माध्यम से उपस्थित जन समुदाय को स्वच्छता का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक स्वच्छता अभियान का मंचन चंदन उगना की युवा टीम द्वारा किया गया जिसमें निर्देशक चंदन उगना के साथ-साथ निराला,साहिल सम्राट, शुभम मिश्रा, रणवीर कुमार, अभिनव पांडे, सोनू कुमार, गुड्डू कुमार और आलोक कुमार ने गीला कचरा और सूखा कचरा को अलग-अलग रखने तथा स्वच्छताग्रहियों को उन्हें अलग-अलग सौंपने का संदेश दिया। कलाकारों ने बताया कि अलग-अलग तरह के कचरे को यदि अलग-अलग रखा जाए तो उनकी प्रोसेसिंग आसानी से हो सकती है और कचरा कंचन बन जाता है। लेकिन सभी कचरे को एक साथ मिला देने से उनकी प्रोसेसिंग मुश्किल हो जाती है। कार्यक्रम में आकाश कुमार, नंदन कुमार, मानसी कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, रश्मि कुमारी, आकांक्षी, प्रियम सिंह, सौम्या रानी और आरव ने लोक नृत्य के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने सबसे बड़ा है गहना, साफ रहना, उत्तम दवा है सफाई बापू का कहना, मिलजुल कर हम काम करेंगे, पटना शहर को साफ करेंगे जैसे गीतों के माध्यम से स्वच्छता का अलख जगाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमरनाथ कुमार ने ढोलक पर, अभिषेक कुमार ने पैड पर और संजय कुमार ने कीबोर्ड पर संगत किया दिव्याश्री, माहिका और चंदन उगना ने भी स्वच्छता से संबंधित गीतों में लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत के साथ संगत किया और अलग से भी कई सुंदर गीत गाकर उपस्थित जन समुदाय के मन को मोह लिया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago