अपराध

पटना सिटी : 4485 लीटर प्रतिबंधित कोडिन सिरप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप जब्त

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी-02 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई।

पटना। पटना सिटी–02 अनुमंडल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4485 लीटर प्रतिबंधित कोडिन सिरप बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई 29 जनवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटे नाला, आदर्श कॉलोनी के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने चार पहिया वाहन से ले जाए जा रहे 289 कार्टन में भरे कोडिन सिरप को जब्त किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी-02 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान एक बोलेरो, एक 407 वाहन और 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी:
मुकेश कुमार (35 वर्ष), वैशाली
गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू (27 वर्ष), वैशाली
मो. रहीम (26 वर्ष), कटिहार
सूर्यप्रकाश उर्फ गन्नी (34 वर्ष), पटना
विश्वेश कुमार (29 वर्ष), सहरसा
मो. साजिद (24 वर्ष), कटिहार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कोडिन सिरप हिमाचल प्रदेश से लाकर कटिहार भेजा जा रहा था।
इस संबंध में मालसलामी थाना कांड संख्या 58/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) में मामला दर्ज किया गया है। कुछ आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल सभी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

12 hours ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

24 hours ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

2 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

6 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 week ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

1 week ago