
पटना: सत्तारूढ़ पार्टी जदयू में संगठनात्मक विस्तार का दौर चल रहा है। इसी क्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने डॉ. नीतीश कुमार टनटन को पार्टी के सवर्ण प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। जदयू में पहली बार सवर्ण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यह जदयू से नाराज चल रहे सवर्णों को साधने की कोशिशों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए डॉ. नीतीश कुमार टनटन समता पार्टी के समय से राजनीति में जुड़े रहे हैं। वे छात्र समता के पटना विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष भी बने। छात्र जदयू और युवा जदयू संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वे अभी पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट के सदस्य भी हैं। नीतीश टनटन मूलतः जहानाबाद जिले के ब्रम्हर्षि समाज के नेता हैं।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More