बड़ी खबर

NIDM का रिपोर्ट – अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर, IIT वैज्ञानिक का दावा- अब नहीं आएगी लहर

भारत वार्ता डेस्क : कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो पाया है। ऐसे में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM) ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को अक्टूबर में कोविड-19 की तीसरी लहर के बारे में चेताया है। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर गृह मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) ने प्रधानमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट दी है, जिसके अनुसार अक्टूबर महीने में कोरोना वायरस पीक पर रहेगा।

वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM) एक्सपर्ट पैनल की राय के उलट आईआईटी वैज्ञानिक का दावा है कि अब कोरोना की लहर नहीं आएगी। आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो मणींद्र अग्रवाल का दावा है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका अब न के बराबर है। प्रो अग्रवाल ने यह दावा गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर किया है।

प्रोफेसर अग्रवाल का कहना है कि कोरोना की रफ्तार अब लगातार कम होगी। उन्होंने इसकी मुख्य वजह बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन होना बताया है। अक्टूबर तक यूपी, बिहार, दिल्ली और मध्य प्रदेश जैसे राज्य कोरोना से लगभग फ्री हो जाएंगे।

स्टडी में दावा किया गया है कि अक्टूबर तक देश में कोरोना के एक्टिव केस 15 हजार के करीब रहेंगे। हालांकि उनका कहना है कि तीसरी लहर की आशंका अब न के बराबर है। अभी बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है, ऐसे में इनके संक्रमण के खतरे को लेकर विचार विमर्श किया गया है।

कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चों में गंभीर संक्रमण का खतरा भले ही ना हो लेकिन वे संक्रण को अन्य लोगों तक फैला सकते हैं। अन्य अनुमान में कहा गया है कि कोरोना की तीसरी लहर दूसरी लहर की तुलना में कम गंभीर होगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

19 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago