Bharat varta desk:
2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम पूरी तरह सामने आ गया है। इसमें भाजपा को 240 सीटें और कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं। दोनों ही पार्टियां बहुमत के आंकड़े (272) से दूर हैं, हालांकि BJP के नेतृत्व वाली NDA को 292 सीटें मिली हैं। वहीं INDIA ब्लॉक को 233 सीटें मिली हैं। इसके अलावा ओडिशा में 24 साल का पटनायक राज खत्म हुआ, अब वहां BJP इसकी सरकार होगी।
NDA को 292 सीटें मिली हैं लेकिन BJP को बहुमत नहीं मिली है लेकिन एनडीए आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है।उसने अपने घटक दलों की बैठक बुलाई है। PM मोदी ने बिहार के CM नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू को फोन कर बैठक के लिए बुलाया है। आज दिन में 11.30 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मोदी इस बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन जाएंगे। इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन दलों की बैठक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर बुलाई गई है। चुनाव परिणाम ने भारत के दो राजनेताओं चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काफी अहम बना दिया है। दोनों अभी एनडीए में है लेकिन इंडिया की ओर से उनसे संपर्क करने की लगातार कोशिशकी जा रही है।
2019 में पहली बार चंद्रबाबू नायडू ने NDA सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों को एक करने की कोशिश की थी। वहीं 2023 में नीतीश कुमार ने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के साथ मीटिंग करके I.N.D.I.A. ब्लॉक बनाने में मदद की थी। NDA को 292 सीटें मिली हैं। इनमें नायडू के TDP की 16 और नीतीश के जदयू की 12 सीटें हैं। यानी कुल 28 सीटें। ऐसे में अगर दोनों नेता NDA से अलग होते हैं, NDA के पास 264 सीटें ही बचेंगी। जो कि बहुमत के आंकड़े से कम है।
Bharat Varta Desk प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग की घटना का CM योगी… Read More
Bharat varta Desk बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को… Read More
Bharat varta Desk वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा को बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस… Read More
। Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2025 से पहले ही… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के आईजी शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया… Read More
Bharat Varta Desk : मालदा रेल के डीआरएम मनीष गुप्ता ने कहा है कि श्रीमद्… Read More