
मुंबई: दुनिया में कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे भारत भी अछूता नहीं है। 1 साल बीत जाने के उपरांत भी वायरस का प्रकोप जारी है, जिससे हजारों लोगों की जान प्रतिदिन जा रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के पंढरपुर विधानसभा क्षेत्र से एनसीपी के विधायक भरत भालके का शनिवार को निधन हो गया। भालके कुछ समय से कोरोना संक्रमित थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भालके के निधन से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है। भालके को शरद पवार का करीबी कहा जाता था, वो राजनीतिक गलियारे में ‘जायंट किलर’ के नाम से मशहूर थे। भरत भालके का राजनीतिक कैरियर काफी रोचक रहा है उन्होंने 2009 में उन्होंने डिप्टी सीएम विजयसिंह मोहिते पाटील को पंढरपुर की सीट पर भारी मतों से हराया था, इसके बाद 2014 में कांग्रेस के टिकट पर दोबारा पंढरपुर से चुनाव लड़ कर जीते थे। वहीं साल 2019 में उन्होंने NCP ज्वाइन कर ली थी और वो तीसरी बार पंढरपुर से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More