अपराध

मुजफ्फरपुर: नए SSP कांतेश मिश्रा का सख्त रुख, लापरवाही पर दारोगा सस्पेंड

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में पदभार संभालते ही एसएसपी कांतेश मिश्रा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसएसपी ने मंगलवार देर रात कुढ़नी और तुर्की थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर कुढ़नी थाना के दारोगा जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान थानों में लंबित मामलों, केस डायरी और अन्य अभिलेखों की जांच की गई। कई स्तर पर खामियां पाई गईं, जिसके बाद एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
वहीं तुर्की और कुढ़नी थाना प्रभारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एसएसपी कांतेश मिश्रा ने स्पष्ट संदेश दिया कि काम में लापरवाही, अनुशासनहीनता और जनता के प्रति उदासीन रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी थानों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

22 hours ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 days ago

भाजपा के चार राज्यों के अध्यक्ष बदलने के मायने

Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More

3 days ago

कर्नाटक CM सिद्दारमैया का इस्तीफा, डी शिव कुमार बन सकते सीएम

Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More

3 days ago

केरल के पूर्व सीएम के घर पर ईडी की रेड

Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More

4 days ago