
पटना: भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रावासों में विद्या एवं विवेक की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती की प्रतिमाओं का दर्शन किया तथा उनकी पूजा अर्चना कर राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंत्री अशोक चौधरी इस दौरान बी एन कॉलेज के मुख्य छात्रावास, मिन्टो छात्रावास, जैक्सन छात्रावास तथा न्यू छात्रावास भी गए तथा माता सरस्वती के पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
छात्र जीवन में माता की पूजा का अलग ही महत्व है
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में माता की पूजा का अलग ही महत्व है तथा हर्ष और उल्लास के साथ जब हम माता की पूजा करते हैं तो इससे कलात्मकता एवं सकारात्मक उर्जा का विकास होता है । उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मां सरस्वती से कामना है कि उनकी कृपा पूरे बिहार के लोगों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में विवेक बना रहे, सुख और समृद्धि आए।
इस अवसर पर युवा जदयू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत झा, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु भरद्वाज, छात्र जदयू नेता चन्द्र भास्कर एवं शादाब अलाम भी उपस्थित थे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More