अपराध

MBBS महिला का आईएएस पर दुष्कर्म और प्रताड़ना का आरोप, राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु

Bharat Varta Desk
अलीगढ की रहने वाली एक एमबीबीएस पास महिला ने
गुजरात कैडर के आईएएस गौरव दहिया ‌पर दुष्कर्म कर, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैक मेलिंग कर शादी रचाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आईएएस पहले से शादीशुदा है। उसका कहना है कि

आईएस से उसका संपर्क 2017 में फेसबुक के जरिए हुआ। उस समय वह नेपाल के एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की छात्रा थी। उसने उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वह कहता रहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। महिला ने कहा है कि उसकी जो बच्ची है , वह आईएएस गौरव दहिया की है और इसके लिए वह डीएनए जांच कराने को तैयार है। उसने कहा है कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आईएएस ने कहा था कि मुझे बेटा चाहिए। यदि बेटी होगी तो वह उसे अपने जीवन से निकाल देगा। बेटी हुई तो उसने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और अंततः घर से बाहर कर दिया। महिला की शिकायत पर आईएएस अधिकारी को सरकार निलंबित कर चुकी है। उसने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपनी बेटी को पिता का नाम देने अन्यथा इच्छा मृत्यु मांगी है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

10 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago