
Bharat Varta Desk
अलीगढ की रहने वाली एक एमबीबीएस पास महिला ने
गुजरात कैडर के आईएएस गौरव दहिया पर दुष्कर्म कर, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैक मेलिंग कर शादी रचाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आईएएस पहले से शादीशुदा है। उसका कहना है कि
आईएस से उसका संपर्क 2017 में फेसबुक के जरिए हुआ। उस समय वह नेपाल के एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की छात्रा थी। उसने उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। इस दौरान वह कहता रहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। महिला ने कहा है कि उसकी जो बच्ची है , वह आईएएस गौरव दहिया की है और इसके लिए वह डीएनए जांच कराने को तैयार है। उसने कहा है कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान आईएएस ने कहा था कि मुझे बेटा चाहिए। यदि बेटी होगी तो वह उसे अपने जीवन से निकाल देगा। बेटी हुई तो उसने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और अंततः घर से बाहर कर दिया। महिला की शिकायत पर आईएएस अधिकारी को सरकार निलंबित कर चुकी है। उसने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपनी बेटी को पिता का नाम देने अन्यथा इच्छा मृत्यु मांगी है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More