Bharat varta desk
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर लेफ्ट ने कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल कर ली है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में लगभग 73 प्रतिशत मतदान हुआ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खूब कोशिशों के बावजूद एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी। धनंजय अध्यक्ष और अविजित उपाध्यक्ष चुने गये हैं। प्रियांशी आर्य (BAPSA वाम समर्थित) को महासचिव और मो. साजिद को संयुक्त सचिव चुना गया। जेएनयू चुनाव समिति (सीईसी) के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने देर रात नतीजों का एलान किया।
12 साल बाद सबसे अधिक हुई थी मतदान
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के लिए शुक्रवार को 73 प्रतिशत मतदान हुआ था जोकि पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक है। चुनाव समिति ने कहा कि जेएनयूएसयू चुनाव दो चरणों में हुए, जिनमें साजो-सामान की व्यवस्था के कारण देरी हुई थी। इस बार चार साल के अंतराल के बाद मतदान हुआ है और 7,700 से अधिक पंजीकृत मतदाताओं ने गुप्त मतदान के जरिए अपना वोट डाला।
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : विश्व पुस्तक मेला के हॉल नंबर 5 में प्रभात… Read More
Bharat varta Desk वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है।… Read More