
पटना : पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में जदयू के द्वारा आयोजित सम्राट अशोक की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की एक ताकत है और नीतीश कुमार की ताकत, बिहार की जनता है। किसी के कृपा पर नीतीश कुमार सीएम नहीं है। जबतक बिहार की जनता का आशीर्वाद नीतीश कुमार जी को प्राप्त है, कोई दाएं-बाएं नहीं कर सकता है। ये हम आपको भरोसा दिलाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अतिपिछड़ा और महिला वर्ग का कल्याण नीतीश कुमार ने किया है, इसलिए चुनाव में यह वर्ग साइलेंट वोटर्स बन चुपचाप बटन दबाता है।
नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे : उपेन्द्र कुशवाहा
वहीं, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि दो चीजों पर हम समझौता नहीं करने वाले हैं। एक हमारा नेतृत्व, जिसपर हम कोई समझौता नहीं करने वाले हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार हैं और रहेंगे। वे ही बिहार के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। इसपर हम किसी भी कीमत पर समझौता नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी चीज जो जदयू का सिद्धांत हैं, हम उस सिद्धांत से समझौता नहीं करेंगे। हम उससे आगे-पीछे नहीं हो सकते हैं। हम उसी सिद्धांतों पर चलने का काम करेंगे।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के इस भाषण का सियासी गलियारे में कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा कि दोनों जदयू नेताओं ने भाजपा के उन नेताओं को मंच से जवाब दिया है जो नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाते हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More