पॉलिटिक्स

सीएम आवास पर बैठक में नहीं पहुंचे आरसीपी, नीतीश तय करेंगे आरसीपी का भविष्य

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर जदयू कोटा के मंत्रियों व नेताओं की बैठक बुलाया था। बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी शामिल हुए। बैठक में जदयू के कई विधायक भी शामिल हुए। लेकिन, इस हाईलेवल बैठक में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का शामिल नहीं होना, चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा इस बात की है कि क्या आरसीपी सिंह इस बैठक में आमंत्रण के बावजूद शामिल नहीं हुए या उन्हें इस बैठक की सूचना नहीं दी गई थी। बता दें कि आरसीपी सिंह अभी बिहार में ही हैं।

मुख्यमंत्री आवास में चल रही नेताओं की बैठक अब खत्म हो गया है। बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार को कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है। यानी कि आरसीपी सिंह राज्यसभा जाएंगे या नहीं यह नीतीश कुमार ही तय करेंगे। आरसीपी सिंह के बारे में नीतीश कुमार अब जो भी निर्णय लें लेकिन इतना तो स्पष्ट दिख रहा कि जदयू में अब आरसीपी का कैनवास पहले की तरह नहीं रहा। एक वक्त था जब आरसीपी सिंह दूसरे नेताओं का जदयू में भविष्य तय करते थे और आज उनके भविष्य के बारे में ही संशय का माहौल है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

4 hours ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

16 hours ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

1 day ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

5 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 week ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

1 week ago