बड़ी खबर

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में टॉपर बना बिहार, बोले शाहनवाज – उद्योग में भी बनेगा नंबर वन

नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता: प्रगति मैदान में आयोजित 40वें भारतीय अंतराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में बिहार नंबर 1 बना है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में सजे बिहार पैवेलियन को गोल्ड पुरस्कार हासिल हुआ है। प्रगति मैदान में आयोजित विशेष कार्य़क्रम में बिहार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर मोर्चे पर बिहार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के हस्तशिल्पियों और बुनकरों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ये बहुत बड़ा सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य के पारंपरिक उद्योगों से लेकर हर तरह के उद्योगों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। देश के कई राज्यों और दूसरे देशों की भी प्रदर्शनी के बीच गोल्ड हासिल कर नंबर 1 बनना बिहार के लिए बड़ी बात है। ये सभी राज्यवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है और जिद है कि हर मोर्चे पर सफलता हासिल करनी है। बिहार उद्योग में भी नंबर वन बनेगा।

24 राज्यों की प्रदर्शनी लगी थी

40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 24 राज्यों की प्रदर्शनी लगी थी। कुछ प्रदर्शनी विदेशों से भी लगाई गई थी। इन सभी प्रदर्शनियों में बिहार नंबर 1 बना है। बिहार की तरफ से ये पुरस्कार रेजिडेंट कमिश्नर पलका साहनी और उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक अशोक सिन्हा ने प्राप्त किया।

बिहार के 41 स्टाल लगे थे

दिल्ली में 14 नंवबर से 27 नंवबर तक चलने वाले 40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार ने अपने पैवेलियन को 41 स्टॉल्स से सजाए जिसमें बिहार के पारंपरिक लोक कला संस्कृति की झलक पेश करने वाले बेहतरीन उत्पाद देखने में मिले। बिहार पेवैलियन में सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी की मधुबनी पेंटिंग और उनके द्वारा दी जाने वाली मधुबनी पेंटिग की जीवंत प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं तो बिहार के अन्य हिस्सों में बनने वाली लोक कलाकृतियां और बिहार के पारंपरिक उद्योगों द्वारा निर्मित चीजें लोगों को खूब पंसद आई।
बिहार पैवेलियन की सबसे बड़ी खासियत रही कि यहां पर्यावरण अनुकूल चीज़ों का इस्तेमाल किया गया जिसने इसे अन्य राज्यों के पैवेलियन से अलग बनाया। इसके अलावा बिहार पैवेलियन में आने वाले हर दर्शक को ऐसा महसूस हुआ कि वो वाकई में बिहार के किसी मेले में पहुंच गया है जहां एक ओर मधुबनी पेंटिंग, मंजुषा पेंटिंग देखने और खरीदने का मौका मिला तो दूसरी ओर बिहार की पहचान भागलपुरी सिल्क की साड़ी व सूट, मटका सिल्क साड़ी व सूट, भागलपुरी चादर, एप्लिक वर्क समेत हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम के बेहतरीन उत्पाद देखऩे को मिले।
बिहार पैवेलियन में हैंडीक्राफ्ट और आर्टिफिशियल ज्वैलरी देखने मिली तो राज्य पुरस्कार से सम्मानित विक्रम चक्रवर्ती सिल्क का शॉल लेकर आये और उन्हें इस शॉल के लिए ही राज्य पुरस्कार मिला है। संगीता देवी मधुबनी पेंटिंग, कमला देवी एप्लिक वर्क, राजकुमार लाल मधुबनी पेंटिंग, माला गुप्ता सिल्क प्रोडक्ट, रंजीत हैंडलूम उत्पाद, वैष्णवी मंजुषा समूह हैंडलूम पर मंजुषा कला से बने उत्पाद बिहार पैवेलियन में लेकर आया।
बिहार पैवेलियन में पटना के ‘जूटेक’ द्वारा निर्मित जूट के बने उत्पाद दिखे तो मोहम्मद जाहिद लेदर के समान लेकर आये। यही नहीं दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार के लोगों की आस्था से जुड़ी चीजें और विशिष्ट खान पान की भी झलक दिखीं। संजय गुप्ता ठेकुआ, गुड़ के लड्डू, कचरी-तिलौरी आदि लेकर आये।
कुल मिलाकर पूरे बिहार को एक छत के नीचे देखना और उनके उत्पादों को खरीदना दर्शकों को एक अलग अऩुभव देने में सफल रहा। बिहार पैवेलियन ने युवाओं को भी अपनी तरफ खूब आकर्षित किया जिन्होंने मिथिला पेंटिंग के सामने जमकर सेल्फी ली।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

4 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

6 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

6 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago