
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा एवं महिला उद्यम योजना की शुरुआत की। वर्चुअल उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने योजना से जुड़े पोर्टल को भी लांच किया जिस पर उद्योग लगाने वाले ऑनलाइन आवेदन दे सकेंगे। इसके साथ उद्योग से जुड़ी जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने योजना के शुभारंभ के लिए उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसके जरिए युवा और महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस योजना के लाभकारी परिणामों की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार जो काम शुरू करता है देश उस पर आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में विगत 15 सालों में कई काम में से हुए हैं जिसे बाद में देश ने भी अंगीकार किया है। उद्योग विभाग की इथेनॉल पॉलिसी पर केंद्र सरकार में भी चर्चा हो रही है। शाहनवाज ने कहा कि इस योजना के जरिए स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बेरोजगारी दूर होगी, यह योजना बिहार की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी।
कैसे मिलेगा लाभ
उद्योग मंत्री ने बताया कि इसके जरिए नौजवानों और महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत उनको 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसमें 50 फ़ीसदी अनुदान होगा। सिर्फ 50 फ़ीसदी यानी ₹500000 की राशि 84 आसान किस्तों में लौटाई जा सकेगी जिस पर मात्र 1 फ़ीसदी ब्याज लगेगा। www.udyami.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा।
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More