
पटना: गृह विभाग के विशेष सचिव व आईजी विकास वैभव ने शनिवार को साईक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आयोजित 12वीं राज्यस्तरीय साईक्लिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन गुब्बारा उड़ा और हरी झंडी दिखा कर किया। प्रतियोगिता का आयोजन साईक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव कौशल किशोर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
आईजी विकास वैभव ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार कोरोना काल की नकारात्मक परिस्थितियों के मध्य भी हम सभी ने सकारात्मकता के साथ धैर्य बनाए रखा, यह उसी का प्रभाव है कि आज नए उमंग के साथ हम परिवर्तन को साक्षात अनुभव कर रहे हैं तथा टीकाकरण की प्रगति के साथ भविष्य की ओर तत्पर एवं गतिमान हैं।
विकास वैभव ने कहा कि यदि दार्शनिक रूप में चिंतन करें तो जीवन रूपी यात्रा में इच्छित गंतव्यों की श्रृंखला को पार करने हेतु साइकिल भी एक माध्यम ही है जिससे सुगमता आती है तथा मन में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता है। जीवन रूपी यात्रा में संतुष्टि के लिए आवश्यक है कि यही गति एवं सकारात्मकता सदैव बनी रहे और विकट परिस्थितियों में भी धैर्य में कभी कमी नहीं आए। सफलता तो निश्चित है, केवल आत्मविश्वास एवं दृढ़ निश्चय की आवश्यकता है।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More