बड़ी खबर

IAS दंपती की बेटी ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान

bharat varta desk:

दक्षिण मुंबई में मंत्रालय के निकट सोमवार तड़के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी दंपती की 27 साल बेटी ने कथित तौर पर एक इमारत की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कानून की पढ़ाई कर रही लिपि तड़के करीब चार बजे राज्य सचिवालय के निकट इमारत से कूद गई। अधिकारियों ने बताया कि उसे तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह हरियाणा के सोनीपत से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। लिपि पढ़ाई में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थी।

माता-पिता दोनों आईएएस

लिपि के पिता विकास रस्तोगी महाराष्ट्र उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव हैं जबकि मां राधिका रस्तोगी भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और राज्य में सेवारत हैं। इससे पहले, 2017 में महाराष्ट्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों मिलिंद और मनीषा म्हैसकर के 18 वर्षीय बेटे ने मुंबई में एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

3 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

6 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

6 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago