जीटीआरआई डायलॉग के पांचवें संस्करण ‘विजन टू विक्ट्री’ का आयोजन 8 और 9 फरवरी को

विकसित बिहार की चुनौतियों और समाधान पर विचार-विमर्श हेतु विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों का जीटीआरआई 5.0 में होगा जुटान

पटना : विकसित और समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने के लिए समर्पित जीटीआरआई (ग्रैंड ट्रंक रोड इनिशिएटिव्स) डायलॉग के पांचवें संस्करण के अंतर्गत 8 और 9 फरवरी को ‘विजन टू विक्ट्री’ नामक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राजधानी स्थित होटल लेमन ट्री प्रीमियर में 8 फरवरी को सुबह 11 बजे इसका शुभारंभ होगा। बिहार राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के चेयरमैन जस्टिस (सेवानिवृत्त) संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 9 फरवरी को एक विशेष सत्र में जीटीआरआई के क्यूरेटर अदिति नंदन माननीय राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान से ख़ास बातचीत करेंगे।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में नीति निर्माताओं से लेकर अकादमिक क्षेत्र व उद्योग जगत की कई हस्तियाँ, सफल उद्यमी, स्टार्ट अप तथा सिविल सोसाइटी से जुड़े कई दिग्गज हिस्सा लेंगे। 8 सत्रों में विभाजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न ज्वलंत मुद्दों जैसे प्रवासी बिहारियों की राज्य के विकास में महती भूमिका, स्टार्टअप इको सिस्टम की चुनौतियाँ, सांस्कृतिक पुनर्जागरण के ज़रिए ब्रांड बिहार की पुनर्स्थापना, रोजगार सृजन व आर्थिक विकास हेतु पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्याप्त आर्थिक निवेश के अवसर पैदा करने समेत सामाजिक विकास संबंधी निवेश की संभावनाओं पर सारगर्भित विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके अलावा दो पुस्तकों एवं जीटीआरआई द्वारा प्रकाशित बिहार जर्नल के दूसरे संस्करण का लोकार्पण भी किया जाएगा। साथ ही, उत्पल कुमार द्वारा लिखित ‘एमिनेंट डिस्टोरियंस’ तथा अभय के की पुस्तक ‘नालंदा: हाऊ इट चेंज्ड द वर्ल्ड’ पर लेखकों से चर्चा की जाएगी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

5 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

5 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago