राज्य विशेष

न्यू मीडिया की परिभाषा बदल गयी है, लोगों के पढने की आदत हो गयी है कम

जीटीआरआई की दो दिनों तक चली कार्यशाला का हो गया समापन

पटना: दो दिनों तक चली जीटीआरआई (ग्रैंड ट्रैंक रोड इनेसिएटिव) की कार्यशाला का समापन हो गया। अंतिम दिन के सत्र का विषय आधुनिक जगत में मीडिया की भूमिका था। इसमें मीडिया जगत में मनोरंजन सामग्रियों की रणनीतिकार प्रियंका सिन्हा झा ने कहा कि इन दिनों मीडिया का स्वरूप काफी बदल गया है। मोबाईल और अन्य माध्यमों की अत्याधिक दखलंदाजी के कारण एक नयी मीडिया का उदय हुआ है। इसने मीडिया की परिभाषा बदल दी है। इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। इससे लोगों के पढने की आदत कम हो गयी है। आज के श्रोताओं पर यह निर्भर करता है कि वे क्या देखे। मीडिया के लिए कंटेंट बड़ी बात नहीं है। भरपूर मात्रा में तरह-तरह के कंटेंट आज मौजूद हैं। दर्शकों के सामने भी यह चुनौती है कि वे क्या देखें।

पेंग्विन इंडिया की प्रमुख मिली ऐश्वर्या ने आज की मौजूदा मीडिया के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किताबों की दुनिया एकदम अलग हैं। आज भी इनकी प्रासंगिकता है, लेकिन चुनौतियां भी काफी हैं। किताबों का स्वरूप बदल कर डीजिटल रूप में आता जा रहा है। फिर भी फिजिकल किताबों की अपनी अलग प्रासंगिकता है। बिहार बौद्धिक रूप से समृद्ध शहर है।

एक्सट्रीम रोड की ट्रैवेल ब्लॉग की संस्थापक वैशाली सेता ने कहा कि आज की मीडिया को देखें, तो इसकी सामाग्री में काफी बदलाव आया है। शोर-शराबा काफी है या कहे अनेकों तरह के कंटेंट बिखरे पड़े हुए हैं। ऐसे में जरूरत की या उपयोगी कंटेंट को खोजना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। आज की नयी मीडिया के लिए यह भी एक बड़ा चैलेंज है। मीडिया की भूमिका इमेज बनाने में बेहद अहम है। चाहे वे बिहारीपन से जुड़ी छवि की बात हो या किसी भी मौके पर किसी अन्य की छवि। किसी मसले पर अवधारणा तैयार करने में भी मीडिया की भूमिका बेहद अहम है।

विशेषज्ञों ने कई मुद्दों पर मंथन किया। इनका मानना था कि बिहार की ब्रांडिंग सही से नहीं हो पायी है। सारी देश-दुनिया में बिहारी फैले हुए हैं, लेकिन बिहार की छवि अभी भी ग्लोबल स्तर पर व्यापक रूप से कई मामलों में साकारात्मक स्तर से नहीं बदली है। पहले से परिस्थितियां काफी बेहतर हुई हैं, लेकिन अभी काफी प्रयास करने की आवश्यकता है। बिहार की ग्लोबल स्तर पर ब्रांडिंग करने की जरूरत है।

कार्यक्रम के संरक्षक अदिति नंदन ने सभी के प्रति आभार जताया। धन्यवाद ज्ञापन प्रत्युष गौरव ने किया। संचालन शैलेश कुमार ने किया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

3 hours ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

3 hours ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

10 hours ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

13 hours ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

2 days ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

3 days ago