शिक्षा मंच

मगध महिला कॉलेज में मेधा द्वारा फैकल्टी इंगेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन

पटना : मगध महिला कॉलेज में सोमवार को मेधा ने फैकल्टी इंगेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन कराया। इसमें 2019 से अब तक मगध महिला कॉलेज में मेधा के द्वारा किये गए पहल को वहां के सदस्य के सामने प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आइस ब्रेकिंग गेम के द्वारा हुई। फिर मेधा के स्टेट हेड रवि रंजन मिश्रा ने मेधा के बारे में सभी को अवगत कराया। फैकल्टी ने कॉलेज का स्वॉट विश्लेषण भी किया जिससे ये समझा जा सके कि छात्राओं के शिक्षा से रोजगार तक के सफर में कॉलेज कैसे मदद कर सकता हैं। इसमें कॉलेज किन मामलों में मजबूत है और कहां और मौके बनाए जा सकते हैं। इस सेशन को मेधा की ओर से चंद्र भूषण ने फेसिलिटेट किया। कॉलेज में मेधा के लगभग दो साल के सफर को डिंपल ने प्रस्तुत किया।
इंटर्नशिप पूरा कर चुकी छात्राओं ने अपने अनुभवों को सबसे साझा किया और सबने यह महसूस किया कि स्टूडेंट्स को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर की भी जरूरत है।
प्राचार्या प्रोफेसर शशि शर्मा ने कहा कि स्टूडेंट्स के विकास और उनको रोजगार के मौकों से जोड़ने के लिए मेधा टीम ने एमएमसी में अच्छा काम किया है। हमारे स्टूडेंट्स के सुनहरे भविष्य के लिए जो भी बेहतर कार्य करेगा कॉलेज प्रशासन हमेशा उसको सपोर्ट करेगी। हम उपने स्तर पर कॉलेज में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहते है।

मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर नम्रता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

31 minutes ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

8 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 day ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

1 day ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

2 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago