बड़ी खबर

Fact Check: नहीं हटाये गए हैं गृह सचिव आमिर सुबहानी

आमिर सुबहानी से सामान्य प्रशासन समेत 3 विभागों के अपर मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार को वापस लिया गया है

पटना: बिहार में 2020 के वर्षांत में 31 दिसंबर की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। इस फेरबदल में सबसे अधिक सुर्खियों में बना गृह सचिव आमिर सुबहानी के तबादले की खबर। सुर्खियां बनती भी क्यों नहीं, क्योंकि आमिर सुबहानी लगभग 15 वर्षों से लगातार गृह सचिव के पद पर जमे हुए हैं। इतने लंबे अरसे से इस पद पर उनकी पोस्टिंग पर कई बार सवाल उठे लेकिन उनकी स्थिति पर कोई अंतर नहीं पड़ा। अपर मुख्य सचिव में प्रोन्नति के बावजूद भी सुबहानी लगातार उसी पद पर बने रहे। भाजपा के तरफ से भी सुबहानी को गृह सचिव के पद से हटाने की भी मांग उठने लगे थे। कुछ दिन पहले ही भाजपा के एमएलसी संजय पासवान ने बयान जारी कर 15 साल से जमे सुबहानी को हटाने की मांग की थी। इस बीच 31 दिसम्बर की रात तबादलों की जारी अधिसूचना के शब्दों व वाक्यों ने सभी को उलझा कर रख दिया। अधिसूचना के शब्दों व वाक्यों से ऐसा प्रतीत हुआ कि आमिर सुबहानी को हटा कर के सेंथिल को नया गृह सचिव बनाया गया है। सुबहानी को हटाने की खबर सुर्खियों में रहा। यह भी चर्चा तेज हो गई कि भाजपा के दबाव में मुख्यमंत्री ने मजबूरन सुबहानी को हटाया है।

जबकि हकीकत यह है कि आमिर सुबहानी गृह सचिव के पद पर बने रहेंगे। गृह सचिव के अलावे उनके पास जिन विभागों का अतिरिक्त प्रभार था उन अतिरिक्त प्रभारों से सिर्फ मुक्त किया गया है। गृह सचिव आमिर सुबहानी से सामान्य प्रशासन समेत 3 विभागों के अपर मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार को वापस ले लिया गया। इसकी जगह उन्हें मद्य निषेध विभाग और निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गृह विभाग के आधिकारिक वेबसाइट अपडेट के अनुसार भी आमिर सुबहानी गृह सचिव के पद पर बने हुए हैं। गृह विभाग में पदस्थापित किये गए आईजी विकास वैभव का नाम वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। सुबहानी मुख्यमंत्री के साथ शुक्रवार को एक सरकारी बैठक में भी उपस्थित रहे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए युवा पीढ़ी अवैध संपत्ति को ठुकराए: जस्टिस बी.वी. नागरत्ना

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More

17 hours ago

आदित्य साहू होंगे झारखंड भाजपा के अध्यक्ष

Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More

20 hours ago

बंगाल में SIR पर चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की नोटिस

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More

2 days ago

हिंदी समाज को जोड़ने वाली सांस्कृतिक शक्ति है — सुनील अम्बेकर,विश्व हिंदी परिषद के सम्मेलन में ध्येयगीत की गूंज

Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More

3 days ago

‘गजनी से औरंगजेब तक अतीत में हो गए दफन, सोमनाथ वहीं खड़ा’- PM मोदी

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More

3 days ago