धर्म/अघ्यात्म

Exploring Bihar: सद्भाव का प्रतीक- भागलपुर स्थित सूफ़ी संत बाबा पीर दमड़िया का आसताना

  • शिव शंकर सिंह पारिजात, उप जनसंपर्क निदेशक (अवकाश प्राप्त), सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार।

NewsNLive Exploring Bihar: बिहार में सूफ़ी परम्परा का इतिहास बहुत पुराना है। जनमानस में इन सूफ़ियों के प्रति गजब की श्रद्धा आज भी देखने को मिलती है। उनके दर पर समाज के सभी वर्गों के लोग इकट्ठा होकर दुआएं और मिन्नतें मांगते हैं। “बिहार में सूफ़ी परम्परा” ( सं. डॉ. विनय कुमार) में लिखा है कि सूफ़ियों की साधना की यह तहज़ीब हिंदू-मुस्लिम एकता का माहौल तैयार करने में मदद करता है|

बिना किसी धार्मिक भेदभाव के लोगों के बीच आध्यात्म की शिक्षा प्रदान कर उन्हें मुरीद बनानेवाले सूफ़ी संतों के मज़ारों पर मुसलमानों के साथ हिंदू भी बड़ी श्रद्धा के साथ जाया करते थे और यह सिलसिला आज भी जारी है जिसका जीता-जागता उदाहरण है सूफ़ी संत पीर दमड़िया का आस्ताना। बाबा पीर दमड़िया की ख़ानक़ाह पटना-हावड़ा लूप रेल लाईन पर भागलपुर शहर (बिहार) के बीचोबीच लोहिया पुल (उल्टा पुल) के निकट स्थित है। बाबा पीर दमड़िया के प्रति मुग़लकालीन बादशाहों की विशेष आस्था रही है।

देश के पिछले 500 वर्षों के इतिहास में ख़ानक़ाह-ए-पीर दमड़िया की न सिर्फ़ धार्मिक क्षेत्र में, बल्कि कई मुग़लकालीन अहम सियासी घटनाओं में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पीर दमड़िया के वंशज से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद जहां चौसा की लड़ाई में परास्त हुमायूं को दोबारा हिन्दुस्तान की बादशाहत हासिल हुई, वहीं इनकी शख़्सियत के आकर्षण से प्रभावित हुमायूं के प्रतिद्वंद्वी शेरशाह ने अपनी मुंहबोली भतीजी की शादी इनसे करायी थी।

चुकि हज़रत पीर दमड़िया की दुआयें बादशाह हुमायूं के साथ थीं, इसी कारण अकबर भी उनसे अक़ीदत रखता था। हुमायूं की हिदायत पर बादशाह अकबर से लेकर जहांगीर, शाहजहां जैसे बादशाह और उनके शहज़ादे न सिर्फ़ उनके हुज़ूर में आये, बल्कि गद्दी पर बैठने के बाद उन्हें कई तोहफ़े व जागीरें भी भेंट की।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

4 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

5 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago